मुख्य समाचार

सिरमौर : पशुओं की बीमारी की रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण अभियान – उपायुक्त

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि सिरमौर जिला में 20 अप्रैल से 4 जून तक पशुओं में बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में पशुओं को मुंह और खुर सम्बन्धी बीमारियों के टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने जिला के सभी पशुपालकों से आग्रह किया कि सभी पशुपालक, सम्बन्धित क्षेत्र में कार्यरत पशुपालन संस्थान में जाकर अपने पशुओं का निशुल्क टीकाकरण करवायें। उन्होंने बताया कि पशुओं के टीकाकरण के लिए सिरमौर जिला में वर्तमान में 1.15 लाख खुराक (डोज) उपलब्ध है। उपायुक्त आज नाहन में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित पशुओं के प्रति क्रुरता निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। आर.के. गौतम ने शहर में निराश्रित पशुओं की समस्या से निपटने के लिए पशुपालन विभाग नगर परिषद तथा पुलिस विभाग को सांझा रूप से जरूरी कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि टैग लगे हुए पशु यदि निराश्रित घुमते हुए शहर में पाये जाते हैं तो उनका चालान किया जाये। इसी प्रकार बिना टैग वाले निराश्रित पशुओं को अगले कुछ दिनों के भीतर काऊ सेंचुरी कोटला बड़ोग में शिफ्ट किया जाए। उन्होंने बताया कि जिला में वर्तमान में टैग लगे हुए पशुओं की संख्या करीब 2.50 लाख है। टैग के यूनिक नम्बर को पोर्टल पर डालते ही पशु और उसके मालिक का संपूर्ण डाटा एक क्लिक पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि टैग लगे हुए पशु यदि निराश्रित घुमते हुए पाये जाते हैं इसकी सूचना पशुपालन विभाग अथवा सम्बन्धित एसडीएम एवं पंचायत को दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पशु पालकों की आर्थिक दशा को सुदृढ़ करने तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कृत्रिम बीजारोपण कार्यक्रम (एन..ए.आई.पी.) के माध्यम से गौ-वंश में कृत्रिम बीजारोपण का टीकारण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कृत्रिम बीजारोपण टीकाकरण से गौ-वंश में बछिया पैदा होती है और इस टीकाकरण की सफलता दर 80 से 90 प्रतिशत है। यह टीका अनुदान दरों पर केवल 125 रुपये में विभाग के पास उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पशु पालकों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए और समय पर अपने गौ-वंश में कृत्रिम बीजारोपण का टीकाकरण करवाना चाहिए। उपायुक्त ने सिरमौर जिला की 259 पंचायतों में पशुओं की टैगिंग और राष्ट्रीय कृत्रिम बीजारोपण कार्यक्रम (एन..ए.आई.पी.) की जानकारी के लिए सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक में गौ-शाला नाहन के लिए भूसे की खरीद की दरों को अनुमोदित किया गया। गौ-शाला की जरूरी मुरम्मत, पानी की आपूर्ति तथा गौ-शाला के समीप स्थित नगर पालिका के डंपिंग क्षेत्र को कवर करने का निर्णय भी लिया गया है। उप निदेशक पशुपालन डॉ. नीरू शबनम ने बैठक का संचालन करते हुए विभागीय जानकारी उपलब्ध करवाई। इस अवसर पर एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद संजय तोमर, उप पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी शाह, अधिशासी अभियंता जलशक्ति आशीष राणा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago