मुख्य समाचार

मंडी : सुंदरनगर के कांगू गांव की 17 वर्षीय ऋषिता शर्मा बनी भारतीय नौसेना में सैनिक

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

सुंदरनगर के कांगू गांव की 17 वर्षीय ऋषिता शर्मा भारतीय नौसेना में सैनिक बनी है। इस उपलब्धि के साथ मंडी जिला में ऋषिता शर्मा को पहली महिला नौ सैनिक होने का गौरव हासिल हुआ है। 16 माह के कड़े प्रशिक्षण के बाद गांव पहुंचने पर ऋषिता शर्मा का परिजनों व ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। पिता विजय शर्मा व माता रजनी शर्मा ने बताया ऋषिता ने महावीर पब्लिक स्कूल से बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद से ही सेना में जाने का मन बना लिया था। स्कूल से पास आउट होने के बाद उसने दिल्ली में परीक्षा दी थी। परीक्षा पास करने के बाद उसने ओडिशा के आईएनएस चिल्का में कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शिप प्रशिक्षण विशाखापटनम से पूरा किया। बुधवार को 15 दिन की छुट्टी पर घर पहुंचने पर दादा दामोदर शर्मा, अजय शर्मा,पंचायत प्रधान कमल ठाकुर, उप प्रधान अजय ठाकुर व महिला मंडल प्रधान तुलसी देवी सहित सभी ने फूल मालाएं पहना कर ऋषिता का स्वागत कि या। ऋषिता ने दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई मार्डन पब्लिक स्कूल कांगू से पूरी की है। विधायक राकेश जम्वाल ने इस उपलब्धि पर ऋषिता शर्मा और उसके परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि कांगू की ऋषिता भारतीय नौसेना में चयनित होने वाली मंडी जिला की पहली महिला बनी है। ऋषिता की इस उपलब्धि से अन्य युवा भी सेना में जाने के लिए प्रेरित होंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पलभर में धंसी सड़क, खाई में गिरी कार; 6 साल की मासूम समेत दादी

ब्यूरो रिपोर्ट । चम्बा जिले के बनीखेत-डल्हौजी संपर्क मार्ग पर भटिया के समीप गुरुवार को…

12 hours ago

बस और पिकअप में छिपा था नशे का कारोबार, शिमला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

13 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। अनुशासनहीनता और पुलिस आचरण नियमों के उल्लंघन के मामलों में शिमला पुलिस ने…

13 hours ago

रास्ता रोककर महिला से मारपीट, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी; मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। बिलासपुर जिले के शाहतलाई क्षेत्र के तहत पुलिस थाना तलाई में एक महिला…

14 hours ago

कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर बढ़ा विरोध, सिरमौर के शिक्षक भी क्रमिक अनशन में शामिल

संध्या कश्यप नाहन। हिमाचल प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में लागू किए गए कॉम्प्लेक्स सिस्टम…

3 days ago

पच्छाद में दर्दनाक सड़क हादसा: 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर घायल

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत डिंगरी (सरजेट) में मंगलवार…

3 days ago