मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
मंडी जिला के बीएसएल पुलिस थाना कॉलोनी के तहत बीबीएमबी के क्वार्टर से अज्ञात चोरों ने एक महिला शिक्षिका के क्वार्टर में सेंघ लगा साढ़े तीन लाख के आभूषणों पर हाथ साफ किए हैं। जिसके चलते महिला ने पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में शिकायत दर्ज करवा कर चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में जया कुमारी पत्नी प्रदीप सिंह गांव फग्यारा डाकघर बृखमणी जिला मंडी में वह टीजीटी संस्कृत की अध्यापिका है। मंगलवार सुबह वह मंडी ड्यूटी और पति भोजपुर में ड्यूटी करने गए थे। उसी दौरान चोरों ने उनके क्वार्टर नंबर S3/370 बीबीएमबी कॉलोनी का ताला तोड़कर क्वाटर के अंदर अलमारी का ताला तोड़कर अलमारी से सोने का मंगलसूत्र सोने की चेन व दो सोने की चूड़ियां जिनकी कीमत लगभग साढे तीन लाख है चुरा कर ले गए। जिस पर पुलिस ने धारा 454, 380 आईपीसी के तहत के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), प्रदेश में एंट्री फीस की वृद्धि को लेकर भी…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर जिला के अंतर्गत आने वाले शिलाई क्षेत्र में…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और इसके साथ लगते दर्जनों गांवों…
शिमला ९विकस शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल, 2026 को ऐतिहासिक रिज…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज यहां उपायुक्त…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला शिमला…