मुख्य समाचार

कुल्लू : भुंतर के 7 वर्षीय केंसर पीड़ित आयुष्मान के ईलाज को एकत्र धन पर घोटाला

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

जिला कुल्लू के भुंतर स्थित केंसर पीड़ित 7 वर्षीय आयुष्मान के इलाज के लिए दानियों द्वारा एकत्र किए धन पर एक चैरिटेबल संस्था ने जहां कुंडली जमा रखी है वहीं खरीदे गए इंजेक्शन में घोटाला किया गया है। इसका खुलासा दिल्ली की एक संस्था ने किया है और पुलिस से इस घोटाले के पर्दाफाश करने की गुहार लगाई है। घोटाला करने वाली संस्था भी जिला कुल्लू के कलेहली की बताई जा रही है। इस संस्था ने पहले आयुष्मान के इलाज के फोटो, वीडियो सोशल मीडिया में जारी की और आयुष्मान के इलाज के लिए दानियों से दान देने की गुहार लगाई। दिल्ली की इस संस्था का दावा है कि उक्त चैरिटेबल संस्था ने बहुत सारा धन आयुष्मान के इलाज के एकत्र किया और वह एकत्रित धन भी आयुष्मान के इलाज को अभी तक जारी नहीं किया है। यही नहीं आयुष्मान को जो इंजेक्शन बाहर से बुलाये जाने थे उसमें भी घोटाला किया गया है। डॉक्टरों ने जब इंजेक्शन बुलाने को कहा तो आयुष्मान के माता – पिता को समझ नहीं आ रही थी कि यह कैसे खरीदे जाए और माता-पिता उक्त चैरिटेबल संस्था के संपर्क में थे और चैरिटेबल संस्था ने आयुष्मान के पिता को 11.39 लाख खाते में ट्रांसफर करने को कहा। आयुष्मान के पिता ने यह धन राशि ट्रांसफर कर दी और चैरिटेबल संस्था ने 10 इंजेक्शन उनको खरीदकर दिए और 11.90 लाख का बिल भी थमाया। जबकि इन इंजेक्शनों की वास्तविक कीमत 8. 20 लाख है। दिल्ली की उक्त संस्था ने इस विषय पर जब दवाई विक्रेता से बात की तो पता चला कि असली बिल 8.20 लाख का है जबकि चैरिटेबल संस्था दवाई विक्रेता से नकली बिल 11.90 लाख का बनाकर ले गए है। दिल्ली की उक्त संस्था के पास यह दोनों बिल उपलब्ध है। दिल्ली की संस्था ने दावा किया है कि कलेहली की इस चैरिटेबल संस्था के खाते में आयुष्मान के इलाज के लिए लाखों रुपए एकत्र हुए हैं लेकिन वह आयुष्मान के इलाज को अभी तक नहीं दिए गए। इसके अलावा चैरिटेबल संस्था ने कई स्कूलों व अन्य लोगों के पास जाकर भी धन एकत्र किया है वह धन भी इलाज को नहीं दिया गया है।

जिला कुल्लू के भुंतर का 7 साल का आयुष्मान जहां कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। वहीं, अब उसे इलाज के लिए 50 लाख रुपए की आवश्यकता है। आयुष का पीजीआई चंडीगढ़ में बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया जाना हैं और तुर्की से इस इलाज के लिए इंजेक्शन मंगवाया जाना था लेकिन आयुष्मान के परिजन इतना खर्च करने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में अब आयुष के इलाज के लिए परिजनों को निगाहे समाज सेवी संस्थाओं पर टिकी हुई है। बीते दिन काफी समाजसेवी संस्थाएं और समाजसेवी मदद को आगे आए है। लेकिन ऐसी भी संस्था सामने आई है जिसने केंसर पीड़ित बच्चे के इलाज के धन पर ही घोटाला किया है। आयुष के पिता प्रमोद शर्मा शाड़ाबाई के एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल है। उनका बेटा आयुष शर्मा 7 साल का है जो तीसरी क्लास में न्यू ईरा मॉडर्न स्कूल में पढ़ता है। वहीं, आयुष के कैंसर का इलाज दो वर्षों से पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। कुल्लू जिला के कलेहली की एक चैरिटेबल संस्था ने आयुष्मान के इलाज में लगने बाले इंजेक्शनों में 3.39 लाख का घोटाला किया है। यही नहीं इस संस्था के पास आयुष्मान के इलाज के लिए जो धन एकत्र हुआ है उस पर भी कुंडली जमा रखी है जबकि आयुष्मान के इलाज के लिए धन की बेहद आवश्यकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

22 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

22 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

22 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

22 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago