राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
आगामी 2 मई को होने वाले नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नम्बर 6 के सदस्य के उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को सम्पन्न हो गयी | नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिवस पर 3 लोगों ने नामांकन भरे जबकी सोमवार को मात्र रणजीत सिंह ने अपना नामांकन भरा था | मंगलवार को वीना पत्नी सुनील कुमार वार्ड नम्बर 6 निवासी, सतीश पुत्र वली राम वार्ड नम्बर 7 निवासी तथा कुंजना पत्नी रणजीत वार्ड नम्बर 6 ने नामांकन भरे | अब नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 6 से सदस्य की चुनावी जंग में कुल 4 लोगों ने नामांकन भर दिए है | गौर रहे कि इनमें रणजीत सिंह कांग्रेस समर्पित उम्मीदवार है और कुंजना उनकी पत्नी है और जानकारी के अनुसार किसी संशय को लेकर कुंजना का नामांकन भरवाया गया है | विधानसभा चुनाव के बाद गंगू राम मुसाफिर समर्पित आजाद पच्छाद की टीम ने नगर पंचायत के वार्ड चुनाव में भी अपनी ताल ठोक दी है और वार्ड नम्बर 7 के स्थाई निवासी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश कुमार ने भी पिछले कल अपना नामांकन दायर किया है | चौथी उम्मीदवार वीना को भाजपा समर्पित माना जा रहा है | सहायक निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार राजगढ़ उमेश शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नम्बर 6 के सदस्य के चुनाव के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे है | उन्होंने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी |
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), प्रदेश में एंट्री फीस की वृद्धि को लेकर भी…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर जिला के अंतर्गत आने वाले शिलाई क्षेत्र में…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और इसके साथ लगते दर्जनों गांवों…
शिमला ९विकस शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल, 2026 को ऐतिहासिक रिज…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज यहां उपायुक्त…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला शिमला…