मुख्य समाचार

राजगढ़ : आज़ाद मंडल पच्छाद के पझौता जोन की मासिक बैठक संपन्न

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

आज़ाद मंडल पच्छाद के पझौता जोन की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष बेली राम शर्मा की अध्यक्षता में चंदोल में सम्पन हुई। जिसमे पूर्व विधान सभा अध्यक्ष जी. आर. मुसाफिर एवम पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में दो मिनट का मौन रख कर राजगढ़ इलाका के समानित व्यक्तित्व मियां दुर्गा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी आजाद मंडल के साथियों ने उनके घर जा कर गहरी संवेदना प्रकट की और इस दुख को घड़ी में परिवार जनों को दिलासा दिया। मुसाफिर  ने मियां दुर्गा सिंह के निधन को भारी क्षति बताया और कहा कि प्रभावशाली व्यक्तित्व के साथ उनका विनम्र स्वभाव  कभी भी नहीं भुला जा सकता। जॉन की बैठक में जी आर मुसाफिर और पझौता जोन के अध्यक्ष समेत दर्जनों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक में मुसाफिर ने सरकार से मांग की कि फटी पटेल कॉलेज के काम में तेजी लाई जाए और जिन स्कूलों में अध्यापकों की कमी है उन्हें शीघ्र अति शीघ्र भरा जाए। बैठक में ठंडीधार से सुंदर सिंह और कुन्दन सिंह के साथ लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल मुसाफिर से मिला और ठंडीधार सड़क को बस योग्य करने की मांग रखी। इस पर मुसाफिर ने कहा कि जल्दी ही प्रदेश लोक निर्माण मंत्री से जल्द मिलकर कॉलेज के भवन व सड़क की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा और कार्य जल्दी शुरू होने की मांग करेंगे। बैठक में पच्छाद आजाद मंडल के अध्यक्ष बेली राम, जी. आर. मुसाफिर, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री, इंदर सिंह पडिया, रतन कश्यप, तपेंद्र ठाकुर, रणबीर ठाकुर, जीवन सिंह, श्याम सिंह शरगांव, श्याम सिंह प्रधान, कप्तान सिंह, सुंदर सिंह मियां, आशीष सिंगटा, दीपक शर्मा, मदन सिंह, जितेंद्र ठाकुर, धर्मेंद्र वर्मा, नवीन शर्मा, चमन, सुंदर सिंह, कुंदन सिंह, मनोज, जय प्रकाश और जॉन के बहुत लोगों ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

“धरनों-नारों में उलझी कांग्रेस सरकार शासन चलाने में विफल — जनता के मुद्दों से भटका रही ध्यान” : बिंदल

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत…

6 hours ago

जिला पुलिस शिमला की तत्परता से गुम नाबालिग लड़की सुरक्षित बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा थाना संजौली में पंजीकृत मुकदमा…

9 hours ago

ददाहू में आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…

1 day ago

हिमाचल की राजनीति में चमका एक और युवा सितारा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…

1 day ago

शिमला में PIT NDPS अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…

1 day ago

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

1 day ago