मुख्य समाचार

नई दिल्ली में डॉ. मीनू जोशी भारद्वाज को मिला वूमेन ऑफ वंडर पुरस्कार

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना मेहतपुर से डॉ. मीनू जोशी भारद्वाज को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए 15 अप्रैल 2023 को वूमैन ऑफ वंडर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें नई दिल्ली के जनपथ स्थित वेस्टर्न कोर्ट के सभागार में राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा के कार्यक्रम में मौजूद रहे, मनोज तिवारी (सांसद) की धर्मपत्नी सुरभि तिवारी, ऋतु खंडूरी (उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष), श्याम जाजू , कपिल स्वामी , सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा द्वारा सम्मानित किया गया। डॉक्टर मीनू को यह पुरस्कार चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करने की उत्कृष्टता एवं कर्तव्य परायणता को देखते हुए दिया गया है। संपूर्ण भारत के अलग-अलग राज्यों से 50 प्रतिभावान महिलाओं का चयन किया गया था। ज्ञातव्य रहे कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना काल के दौरान डॉक्टर मीनू जोशी को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया था। हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाली महिला डॉक्टर को सम्मानित किए जाने पर सैल्यूट तिरंगा के प्रदेशाध्यक्ष  हरीश चौहान अधिवक्ता ने कहा कि उन्हें बेहद हर्ष हो रहा है कि हिमाचल की महिलाएं आज समाजसेवा में बढ़ चढ़ कर भाग ले रही हैं और हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा देशभर में राष्ट्रवादिता को लेकर प्रखरता से अपनी बात रखता है और संस्था द्वारा संपूर्ण भारत में  समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू पुल का निर्माण इसी सरकार के कार्यकाल में होगा पूरा: मुकेश अग्निहोत्री ,

सिरमौर को जल्द मिलेंगी नई डीजल बसें, इलेक्ट्रिक बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी रेणुका…

1 hour ago

खज्जियार में फोटोग्राफर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप; पुलिस हिरासत में महिला

चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खज्जियार में…

20 hours ago

धमकाकर अवैध वसूली करने के मामले में सिरमौर पुलिस की कार्रवाई; एक आरोपी गिरफ्तार, ₹30,000 नकद एवं दो महंगी शराब की बोतलें बरामद।

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना सदर नाहन में दिनांक 18.11.2026 को अवैध वसूली…

21 hours ago

चंबा के राजणी गांव के पास खाई में गिरी पिकअप, दो युवकों की मौत, दो घायल

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ) खैरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुआ दर्दनाक हादसा,…

1 day ago

सनौरा चौक के पास पुलिस की कार्रवाई, बाइक सवार दो युवकों से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद

निशेष शर्मा सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी…

1 day ago

नैनाटिक्कर क्षेत्र में पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, 240 बोतल अवैध शराब और बीयर बरामद

निशेष शर्मा पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago