राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
बैशक हिमाचल सरकार ने अपनी पहली सम्पूर्ण केबिनेट मे हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को पूरानी पेंशन बहाली की सैद्धान्तिक मंजूरी दे दी थी परंतू आज सरकारी कर्मचारियों की एनपीएस कटौती को प्रतिबंध कर हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र के तहत दी गई पहली गारंटी को व्यवहारिक बना दिया जिसके साथ आज इस मुद्दे पर सभी कयासों को विराम लग गया है। हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ जिला सिरमौर ने इस अधिसूचना का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया है तथा आशा व्यक्त की है कि बहुत शीघ्र सभी कर्मचारियों को विकल्प की सुविधा के साथ ही जीपीएफ अकाउंट की सुविधा मिल जाएगी। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, राज्य उपाध्यक्ष सुनील तोमर, महिला विंग अध्यक्षा प्रितीका परमार, महासचिव एम के कोशल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश परमार, कोषाध्यक्ष हरदेव ठाकुर, खंड अध्यक्ष संदीप कश्यप, जितेंद्र चौहान, प्रवीण शर्मा, चंद्रमणि वर्मा, बीआर सिंघटा एवं कपिल शंखवाण ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं संपूर्ण कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है तथा सभी कर्मचारियों से निवेदन किया है कि धर्मशाला में आयोजित होने वाली आभार रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सपरिवार शामिल हो। जिलाध्यक्ष पुंडीर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के इस फैसले से लोकतंत्र में लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है, पुरानी पेंशन बहाली से जहां लगभग 136000 कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है वहीं नई युवा उर्जावान प्रतिभाएं भी सरकारी सेवा की ओर आकर्षित होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…