अपराध /दुर्घटना

रामपुर : रामपुर पुलिस ने दबोचा चिट्टा सरगना “चेतन”

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

रामपुर क्षेत्र में पिछले लंबे समय से चिट्टे का कारोबार चला रहा राजपुरा निवासी चेतन आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। बीती शाम रामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी में सवार चेतन व उसके पिता से करीब साढ़े छह ग्राम चिट्टा बरामद कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है। वही पुलिस ने आरोपी की संपत्ति की जांच भी शुरू कर दी है। एसडीपीओ रामपुर शिवानी महला ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार शाम रामपुर थाने के हेड कॉन्स्टेबल जसवंत अपने दलबल सहित गश्त पर थे। इस दौरान नोगली स्थित एसएसबी केम्प के समीप गाड़ी एचपी-06सी-2324 में सवार दो लोगो से पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में दोनों व्यक्ति घबरा गए और शक के आधार पर तलाशी लेने पर उनके पास से 6.52ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय चेतन पुत्र मोहर सिंह गांव राजपुरा डाकघर भड़ावली तहसील रामपुर व मोहर सिंह पुत्र जीत राम गांव राजपुरा डाकघर भड़ावली तहसील रामपुर जिला शिमला उम्र 55 वर्ष के तौर पर हुई है। दोनों आरोपी रिश्ते में पिता पुत्र है। गौर हो कि आरोपी चेतन लम्बे समय से नोगली व आसपास चिट्टे का मुख्य सरगना था, जो पूरे योजनाबद्ध तरीके से खुद सामने ना आकर दुसरो के माद्यम से चिट्टा बेचने का काम कर रहा था। वही पिछले वर्ष नोगली स्थित उसके क्वाटर में भी स्थानीय पंचायत के महिलाओं ने धावा बोल खुद प्रदर्शन किया था। वही अब बीते रोज चेतन के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद स्थानीय लोग पुलिस कार्रवाई से जरूर खुश होंगे। एसडीपीओ रामपुर आईपीएस शिवानी महला ने बताया कि चेतन के खिलाफ कई शिकायतें मिली है, जिसको देखते हुए अदालत में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उसकी सम्पत्ति की भी जांच की जाएगी, अगर उसकी सम्पत्ति आय से अधिक पाई जाती है तो उसे जप्त करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

15 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

16 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

16 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

16 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

19 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

24 hours ago