रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
रामपुर बुशहर के बाजीरबावड़ी पुल पर हुए हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस हिरासत में आए तीनों युवक एक ही गांव परलोग, करसोग के है। बीते छह अप्रैल को इन तीन युवकों की प्रवीण के साथ पहले बहस हुई और इसी कहासुनी में तीनों ने प्रवीण को इतनी बूरी तरह से पीटा कि उसे अधमरा कर पुल से नीचे फैंक दिया। जिसके बाद चंडीगढ़ में ईलाज के दौरान प्रवीण की मौत हो गई। एसडीपीओ रामपुर शिवानी महला ने बताया कि वह 6 अप्रैल रात करीब 9 बजे बजीरबावड़ी के समीप से गुज़र रहे दो प्रत्यक्षदर्शि युवकों ने इस पूरी मारपीट को देखा। उन्होंने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी निरमंड की तरफ भाग गए। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की गहनता से छानबीन की। जिसमें पंकज कुमार उर्फ पंकु पुत्र तिलक राज, गांव परलोग, डाकघर ओगली, तहसील करसोग, थाना करसोग, जिला मंडी उम्र 23 साल, संजीव कुमार उर्फ संजु पुत्र लाल चंद, गांव परलोग, डाकघर ओगली, तहसील करसोग जिला मंडी उम्र 36 साल व धमेंद्र कुमार उर्फ वीर पुत्र स्व० पारस राम, गांव परलोग, डाकघर करसोग, जिला मंडी उम्र 33 साल को गिरफ्तार किया गया है। तीनों पर प्रवीण की हत्या का मामला दर्जकर आगामी तफ्तीश कर दी गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…