शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में रोहड़ू ब्लॉक के सीमा रंटाडी बागवानी व कृषि कलस्टर की बैठक ली। उन्होंने बताया कि इस क्लस्टर के तहत क्षेत्रफल 666 हेक्टर भूमि का है और इसमें सिंचाई सुविधा का प्रावधान किया जाना चाहिए ताकि रंटाडी, मलवारइ, तिनदयान, बरतऊ, जाडा, ठाकुलीधार, कशठानी के लघु एवं सीमांत बागवानों की आय में इजाफा हो सके। उन्होंने बताया कि इस क्लस्टर में 270 बागवान शामिल है और उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि महिला बागवान को विशेष तौर पर जागरूक किया जाना चाहिए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके। उपायुक्त ने बागवानी विशेषज्ञों को निर्देश दिए कि वे धरातल पर नवीनतम तकनीकों के संदर्भ में किसानों को जागरूक करें और उन्हें स्वरोजगार की राह अपनाने के लिए प्रेरित करें। उद्यान विकास अधिकारी कपिल देव मेहता ने बैठक का संचालन किया और क्लस्टर के संदर्भ में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खज्जियार में…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना सदर नाहन में दिनांक 18.11.2026 को अवैध वसूली…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ) खैरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुआ दर्दनाक हादसा,…
निशेष शर्मा सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी…
निशेष शर्मा पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…
नितेश सैनी प्रदेश के मंडी जिला से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने…