मुख्य समाचार

मनाली : मनाली में बेटियां फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मानित समारोह

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

पर्यटन नगरी मनाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली में बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अपनी कक्षाओ में अव्वल रहे बच्चों को सर्टिफिकेट दिये गए। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ने बेटियां फाउंडेशन की अपने क्षेत्र में अच्छे कार्य करने के लिए प्रशंसा की | उन्होंने बच्चों को अपने क्षेत्र में पढ़ाई के साथ साथ अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। डीएसपी मनाली ने भी बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए कहा और कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति नशा करता या नशे को बेचता हुआ दिखता है तुंरत अपने स्कूल के प्रिंसिपल या अध्यापक को सूचित करे। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया । स्वास्थ्य विभाग से ममता ने बेटियां फाउंडेशन का धन्यवाद किया । तो वही बच्चों को स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। हमे अपने हाथ साफ व सफ़ाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रा० व० मा० पाठशाला को राष्ट्रीय संस्था बेटियां फाउंडेशन ने स्पीड सोल के सौजन्य से बेटियों को निशुल्क बीस कमोड शावर प्रदान किये । कार्यक्रम में बेटिया फाउंडेशन की हि०प्र० उपाध्यक्षा मधुबाला सभी उपस्थित गणमान्यों का धन्यवाद किया। कार्यकर्म में एस डी एम, डी एस पी, प्रिंसिपल, बाल विकास मनाली सर्कल की पर्यवेक्षका मधुबाला, बेटियां फाउंडेशन जिला कुल्लू की अध्यक्षा रेणुका गोस्वामी, सदस्य सुषमा शर्मा उपस्थित रही।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन में यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा…

14 hours ago

जीवन प्रमाण पत्र बनाने का झांसा देकर साइबर ठगी, 62 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से 17.43 लाख रुपये उड़ाए

(ब्यूरो रिपोर्ट ) सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठग…

15 hours ago

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

2 days ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

3 days ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

4 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

4 days ago