मुख्य समाचार

सिरमौर : उद्योग मंत्री 16 व 17 अप्रैल को होंगें सिरमौर प्रवास पर

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 16 और 17 अप्रैल को सिरमौर प्रवास पर रहेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि प्रवास कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री विभिन्न स्थानों पर जन समस्यायें सुनेंगे तथा कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उद्योग मंत्री 16 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे कफोटा में जन समस्यायें सुनेंगे। इस के उपरांत सांय 4.30 बजे शिलाई में जन समस्यायें सुनेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उद्योग मंत्री 17 अप्रैल को प्रातः 10 बजे शिलाई में जन समस्यायें सुनेंगे। इसके उपरांत उद्योग मंत्री दोपहर एक बजे रोनाहाट पहुंचेगे और इसके उपरांत दोपहर 2.00 बजे कोटी बोंच पंचायत के बालधार में बैसाखी खेल कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

धमकाकर अवैध वसूली करने के मामले में सिरमौर पुलिस की कार्रवाई; एक आरोपी गिरफ्तार, ₹30,000 नकद एवं दो महंगी शराब की बोतलें बरामद।

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना सदर नाहन में दिनांक 18.11.2026 को अवैध वसूली…

1 hour ago

चंबा के राजणी गांव के पास खाई में गिरी पिकअप, दो युवकों की मौत, दो घायल

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ) खैरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुआ दर्दनाक हादसा,…

5 hours ago

सनौरा चौक के पास पुलिस की कार्रवाई, बाइक सवार दो युवकों से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद

निशेष शर्मा सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी…

7 hours ago

नैनाटिक्कर क्षेत्र में पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, 240 बोतल अवैध शराब और बीयर बरामद

निशेष शर्मा पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

7 hours ago

समारोह से लौट रहे थे 6 दोस्त, रास्ते में मौत ने रोका रास्ता!

नितेश सैनी प्रदेश के मंडी जिला से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने…

8 hours ago

शिलाई गोलीकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, रंजिश में रची थी हत्या की साजिश; आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाकर…

1 day ago