मुख्य समाचार

शिमला : उपायुक्त ने ली रोहड़ू के सीमा रंटाडी बागवानी, कृषि कलस्टर की बैठक

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में रोहड़ू ब्लॉक के सीमा रंटाडी बागवानी व कृषि कलस्टर की बैठक ली। उन्होंने बताया कि इस क्लस्टर के तहत क्षेत्रफल 666 हेक्टर भूमि का है और इसमें सिंचाई सुविधा का प्रावधान किया जाना चाहिए ताकि रंटाडी, मलवारइ, तिनदयान, बरतऊ, जाडा, ठाकुलीधार, कशठानी के लघु एवं सीमांत बागवानों की आय में इजाफा हो सके। उन्होंने बताया कि इस क्लस्टर में 270 बागवान शामिल है और उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि महिला बागवान को विशेष तौर पर जागरूक किया जाना चाहिए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके। उपायुक्त ने बागवानी विशेषज्ञों को निर्देश दिए कि वे धरातल पर नवीनतम तकनीकों के संदर्भ में किसानों को जागरूक करें और उन्हें स्वरोजगार की राह अपनाने के लिए प्रेरित करें। उद्यान विकास अधिकारी कपिल देव मेहता ने बैठक का संचालन किया और क्लस्टर के संदर्भ में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विभिन्न विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

Himachal Pradesh को 286.23 करोड़ की केंद्रीय सहायता, सख्त शर्तों के साथ जारी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। आर्थिक दबाव, राजकोषीय चुनौतियों और हालिया प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे पहाड़ी…

4 hours ago

नाहन में दो युवक हेरोइन सेवन करते गिरफ्तार, SFSL जुन्गा रिपोर्ट में पुष्टि

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना सदर नाहन में दो व्यक्तियों के खिलाफ नशीले…

6 hours ago

स्वामी विवेकानंद कॉलेज चिंतपूर्णी पर बंद होने का खतरा

ऊना (अक्की रत्तन , संवाददाता ), सरकार ने उन स्कूल कॉलेज को मर्ज करने का…

12 hours ago

शाही महात्मा गैंग पर बड़ी कार्रवाई: डेढ़ साल से फरार मुख्य सप्लायर प्रदीप उर्फ रांटा गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), पुलिस थाना कोटखाई जिला शिमला में पुलिस को…

13 hours ago

सहकारिता आर्थिक विकास के लिए आवश्यक : संजय पाच पोर

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पांचपोर के…

13 hours ago