राजगढ़ (राजकुमार सूद/संपादक),
आज पछाद युवा कांग्रेस द्वारा राजगढ़ में एक विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। यह मशाल जुलूस राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर उनके समर्थन में निकाला गया था, जिसमें पछाद युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। युवा कांग्रेस ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि आजकल जो तानाशाही वाला रवैया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनाया है उसको देख कर लगता है कि वह विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं जो कि संभव नहीं है। इस मशाल जुलूस में सिरमौर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा, पछाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भगनाल, प्रदेश सचिव विकास ठाकुर, मनीष ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, प्रेम सागर, चंद्रमोहन, विकास, सौरभ, संदीप, अर्जुन, शुभम, रघुवीर, सागर, रणदेव, विक्रम, कृष, पवन, विश्वजीत, राजेंदर, ओम प्रकाश आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…