(राजकुमार सूद/संपादक),
भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। आर.के. विश्नोई, सीएमडी, एनएचपीसी ने 12 अप्रैल 2023 को देहरादून में पुष्कर सिंह धामी, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड को 2 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। वाई.के. चौबे, निदेशक (तकनीकी), एनएचपीसी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने एनएचपीसी की मानवीय भावना की सराहना की। उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री से प्राप्त अनुरोध पत्र के आलोक में एनएचपीसी ने स्वैच्छिक रूप से 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। उत्तराखंड के चमोली जिले के अंतर्गत जोशी मठ क्षेत्र में भूधँसाव से उत्पन्न हुए संकट के कारण क्षेत्र में मौजूद घरों/बुनियादी ढांचे को गंभीर क्षति हुई है। उत्तराखंड सरकार प्रभावित लोगों को उनके घरों और होटलों को खाली कराकर सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…