ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
सिरमौर जिला के नाहन में 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। विधायकों व जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। नाहन के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित किये जाने वाले इस जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में जहां भव्य मार्च पास्ट देखने को मिलेगा वहीं शिक्षण संस्थानों की छात्र-छात्रायें रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों भी देंगे। हिमाचल दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विभिन्न सरकारी, निजी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों की रिहर्सल जिला लोक सम्पर्क अधिकारी सिरमौर की देखरेख में नाहन में चल रही है। जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के संबोधन के उपरांत लगभग 50 मिनट का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। लोगों के स्वस्थ मनोरंजन के लिये सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को बेहतर व आकर्षक बनाने के प्रयास किये गए हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डाईट संस्थान, जवाहर नवोदय विद्यालय, ए.वी.एन स्कूल, एस.वी.एन स्कूल, राजकीय नर्सिंग कॉलेज नाहन की छात्र छात्राएं भाग लेंगी। सभी संस्थान रिहर्सल में जुट गए हैं और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के ड्रामा इंस्पेक्टर मनोज भारद्वाज की देखरेख में प्रस्तुति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
हेमंत चौहान ददाहू। जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर…
सुरजीत नेगी, किन्नौर किन्नौर। समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय स्वर्णिम…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग में कर्मचारियों के तबादलों के लिए…
ब्यूरो रिपोर्ट। भोरंज (हमीरपुर): थाना भोरंज के अंतर्गत बडैहर गांव में पिता-पुत्र के बीच हुए…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता…
हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ), हरिपुरधार के सतांण में विकास कार्यों को लेकर…