मुख्य समाचार

सिरमौर : अजय सोलंकी ने 28 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

विधायक अजय सोलंकी ने आज नाहन में करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इनडोर ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण भवन के निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए ताकि इसे जनसमर्पित किया जा सके।  अजय सोलंकी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस ऑडिटोरियम की सितम्बर 2017 में आधारशिला रखी थी। उन्होंने कहा कि इस ऑडिटोरियम का निर्माण सिरमौर जिला में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और लोक कलाकारों एवं साहित्यकारों की सुविधा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस ऑडिटोरियम के बनने से सिरमौर सहित आसपास के क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े कलाकारों और रचनाकारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में बताया कि डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सिरमौर क्षेत्र के लिए बहुत ही लाभकारी है और दूरदराज के क्षेत्र से आने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को पुनः आरम्भ करने के लिए रि-टेंडरिंग प्रक्रिया आरम्भ की जा रही है। अजय सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व मे ंप्रदेश सरकार का ध्येय है आम जन को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवाना है। इसी दिशा में शीघ्र ही मैडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड के लगातार बढ़ते मामलों से निपटने के लिए हर प्रकार के प्रयास किये जाएंगे और सारी सुविधायें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस दौरान उनके साथ एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण अरविंद शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण दिनकर शर्मा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रूपेन्द्र ठाकुर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ज्ञान चौधरी, कांग्रेस जिला महासचिव नरेन्द्र तोमर व अन्य अधिकारी व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

7 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

9 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

17 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

1 day ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago