मुख्य समाचार

मंडी : चुनावों के समय कांग्रेस द्वारा कर्मचारियों से किया गया मजाक बन गया है गले की फांस

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र विधायक एवं भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र सिंह गांधी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ तीखा जुबानी हमला बोला है। मंडी जिले के सुंदरनगर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि अगर आज की तारीख में विधानसभा चुनाव हो जाए तो प्रदेश की कुल 68 सीटों में से 60 सीटें भाजपा और मात्र 8 सीटें ही कांग्रेस को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम में कई प्रकार के स्लैब होते हैं, लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार ओपीएस बहाली को अपना पक्ष बता नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के समय कांग्रेस पार्टी द्वारा कर्मचारियों से किया गया मजाक इनके लिए गले की फांस बन जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक का बयान अलग-अलग होता है। इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बदले की राजनीति के कारण दिव्यांग कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा है। इन कर्मचारियों के तबादले भी कई किलोमीटर दूर कर दिए गए हैं। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व में बनी सरकार के दौरान ही हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद प्रदेश में ऑपरेशन लोटस होगा और एक बार फिर जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सत्ता संभालेंगे। उन्होंने कहा की लोकसभा के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मुंह की खानी पड़ेगी और भाजपा प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर विजय होगी। इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नेरचौक से आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाकर प्रदेश सरकार ने इस स्वास्थ्य संस्थान में अव्यवस्था का माहौल सरकार ने पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय बल्ह एयरपोर्ट का विरोध करने वाले वही दलाल हैं जिन्होंने पहले बल्ह में होने हुए विभिन्न विकास कार्यों का पहले भी विरोध किया था।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

19 minutes ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

19 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

22 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago