मुख्य समाचार

भरमौर : 13 अप्रैल को खुलेंगे श्रद्धालुओं के लिए कुगती स्थित केलंग वजीर मंदिर के कपाट

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान की अध्यक्षता में जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पंचायत कुगती में  स्थित केलंग वजीर मंदिर के कपाट खुलने की तैयारी को लेकर विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था  के प्रबंधन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर  ने निर्देश देते हुए कहा कि  मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सड़क ,पानी, साफ-सफाई, बिजली के अलावा अन्य   जरूरी  व्यवस्था बनाए  रखने को कहा | उन्होंने कहा कि चुंकि केलंग वजीर मंदिर परिसर में  किसी भी प्रकार के  मादक पदार्थ ले जाना निषेध है| उन्होंने खंड विकास अधिकारी  भरमौर को  निर्देश देते हुए कहा कि गांव के आसपास नशा निषेध संबंधी बोर्ड  स्थापित किए जाए ताकि कोई भी व्यक्ति मंदिर के आसपास  किसी भी प्रकार  के  नशीले  पदार्थों का सेवन ना करें  और  मंदिर की पवित्रता बनी रहे। नरेंद्र कुमार चौहान  ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर  की ग्राम पंचायत कुगति  में केलंग वजीर मंदिर के कपाट बैसाखी के दिन यानी 13 अप्रैल को  श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि उक्त ऐतिहासिक मंदिर के कपाट क्षेत्र में होने वाली भारी बर्फबारी  के कारण नवंबर माह के बाद करीब चार माह  के लिए बंद कर दिए गए थे  जिस कारण मंदिर में किसी भी प्रकार की  पूजा अर्चना नहीं हो पाती| उन्होंने कहा कि मंदिर के कपाट खुलते ही  देश और प्रदेश से व्यापक स्तर पर श्रद्धालुओं का केलंग वजीर मंदिर में  आवाजाही शुरू हो  जाएगी| उन्होंने कहा  कि अप्रैल माह में बर्फ पिघलने के साथ मौसम साफ होते ही मंदिर के कपाट दोबारा खोल दिए जाते हैं। इसके बाद श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष केलंग वजीर मंदिर में हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए कुगति पहुंचते हैं। बैसाखी के मौके पर मंदिर में पूजा-अर्चना का विशेष महत्त्व है। बैठक में वन मंडल अधिकारी नरेंद्र सिंह, तहसीलदार भरमौर अशोक कुमार  व कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह  सहित विभिन्न  विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

3 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

4 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

4 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

7 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

14 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

14 hours ago