मुख्य समाचार

किन्नौर : कर्मचारियों को 6 महीने से नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों में रोष

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

पूरे प्रदेश भर में कोरोना काल में सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स के तहत कर्मचारियों को तैनात किया ताकि इस महामारी के समय किसी भी परेशानियों का सामना ना करना पड़े। जिला किन्नौर आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष कमल किशोर नेगी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग में लगाए कर्मचारियों का सेवा विस्तार 31 मार्च 2023 को समाप्त हो गया है लेकिन सरकार ने अभी तक इन कर्मचारियों का सेवा विस्तार नहीं बढ़ाया है | उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों ने महामारी के समय में अपने पूरे लगन के साथ कार्य किया है और कर्मचारियों में काफी रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने ऐसे समय में काम किया जब आम आदमी अपने घरों से बाहर निकलने को डरते थे और कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर काम किया है और इन कर्मचारियों को पिछले 6 महीने से वेतन भी नहीं दिया गया है जिसके चलते कर्मचारियों में रोष है। ऐसे में जिला किन्नौर आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष कमल किशोर ने सरकार से मांग रखी है कि सरकार जल्द से जल्द इन कर्मचारियों का सेवा विस्तार बढ़ाए व 6 महीने का वेतन भी जारी करें |

Himachal Darpan

Recent Posts

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

2 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

8 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

8 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

9 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

9 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

9 hours ago