मुख्य समाचार

मंडी : सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती से हो ट्रैफिक नियमों का पालनः प्रतिभा सिंह

मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट),

सांसद प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में आज मंडी में संसदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जिला में जहां भी दुर्घटना संभावित क्षेत्र हैं, उन सबको चिह्नित करके सड़क सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम किए जाएं ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोड सेफटी एक्शन प्लान बनाया जाए और इस पर अमल किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा न केवल एक महत्वपूर्ण विषय है, बल्कि दुर्घटनाओं में कमी लाकर अमूल्य जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने संबंधित विभागों खास कर पुलिस से आग्रह किया कि वह सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाएं। उन्होंने लोगों से भी वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित स्थानों पर सड़कों की मरम्मत का कार्य विशेष प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि चालान का 25 प्रतिशत हिस्सा जिला पुलिस को देने का मामला उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा ताकि पुलिस इससे रोड सेफ्टी के कार्य कर सके। बैठक का संचालन क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी कृष्ण चंद ने किया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा के बारे लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग ने 72 कार्यक्रम आयोजित किए गए है। उन्होंने बताया कि 373 स्थानों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं जिन्हें सुधारा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में 65 दुर्घटनाओं में 26 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है जबकि इस दौरान 65 लोग घायल हुए हैं। वर्ष 2021 और 2022 में भी 110-110 लोगों की मृत्यु हुई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद ने बताया कि जिला में सात स्थानों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किए जाने हैं जिनमें से 3 स्थानों पर यह स्थापित किए जा चुके हैं जबकि 4 स्थानों पर इन्हें लगाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभी तक कुल 23,500 चालान किए जा चुके हैं। बैठक में उपायुक्त अरिंदम चैधरी, एडीएम अश्विनी कुमार, विभिन्न उपमण्डलों के एसडीएम, एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, रोड़ सेफ्टी के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

10 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

21 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

3 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

3 days ago