मुख्य समाचार

सोलन : सोलन में मनाया गया भाजपा जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

आज सोलन में भाजपा जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस जिला सोलन मुख्यालय पार्टी कार्यलय कमलम मे मनाया गया। स्थापना दिवस पर हिमाचल भाजपा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रशिम धर सुद, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सोलन जिला मीडीया सह प्रभारी मुकेश गुप्ता ने बताया कि दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद ध्वजारोहण करने उपस्थिति सभी कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को लड्डू खिला कर बधाई दी व भाजपा जिंदाबाद व भारत माता की जय के नारे लगाए |  इसके उपरांत सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओ ने वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एंव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन सुना व सब ने एक बार फिर राष्ट्र निर्माण व समाज सेवा के लिए सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के लिए संकलप लिया व सभी उन नेताओं को याद किया जिन्होने पार्टी की नीव रखी और पार्टी को मजबूत करने में अपने प्राण तक निछावर कर दिए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज पुरे हिमाचल में हर बुथ पर ध्वजारोहण करके भाजपा का स्थापना दिवस मना रही है | उन्होने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनितीक पार्टी है और इसका यह सब पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है | उन्होने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ को स्थापना दिवस पर बधाई दी। इस अवसर डॉक्टर राजेश कश्यप, कुमारी शीला, शकुंतला शर्मा, नंदराम कश्यप, अजय धीमान, सीमा कश्यप, लक्ष्मी ठाकुर, संजीव सुद, इंदर सिंह मेहता, चंद्रकांत, धर्मेंद्र ठाकुर, बाबूराम नेगी, भरत साहनी, आयुष गुप्ता, जगदीश गर्ग, नेहा ठाकुर, विशाखा, रीना व्यास, नेहा कश्यप व अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

23 hours ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

2 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

2 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

2 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

3 days ago