मुख्य समाचार

मंडी : हराबाग में स्थानीय वाहन चालकों के साथ उलझें हरियाणा के पर्यटक

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 21 पर देर रात पास लेने के चक्कर में हरियाणा के पर्यटक मंडी जिला के सुंदरनगर के तहत आने वाले हराबाग में स्थानीय वाहन चालक के साथ उलझ गए। जैसे ही स्थानीय लोगों को इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर बीच बचाव किया और पर्यटको को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात हरियाणा के पर्यटक मनाली से चंडीगढ़ की ओर वापस जा रहे थे जैसे ही पर्यटक हराबाग के समीप पहुंचे तो पास लेने के चक्कर में स्थानीय वाहन चालक के साथ उलझ गए। जैसे ही घटनाक्रम का पता स्थानीय लोगों को लगा तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर बीच बचाव किया। लेकिन घटनाक्रम के दौरान हाइवे के दोनों ओर जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। बीच-बचाव करने के उपरांत स्थानीय लोगों ने पर्यटको को अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने सुंदरनगर पुलिस ने मांग की है कि हाईवे पर रात्रि के समय गश्त बढ़ाई जाए ताकि पर्यटक शांत प्रदेश का माहौल खराब ना कर सके। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले में जांच की जा रही है हाईवे पर रात्रि के समय गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि देव भूमि हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का स्वागत है लेकिन इस तरह की किसी भी घटना को पर्यटक अंजाम न दे और नियमों के तहत वाहन चलाएं।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

1 hour ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

2 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

12 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

22 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago