मुख्य समाचार

सिरमौर : नाहन शहर के चिड़ा वाली मोहल्ले में तेंदुआ का आतंक, क्षेत्र के लोगों में डर

नाहन (ब्यूरो रिपोर्ट),

सिरमौर जिले के नाहन शहर के चिड़ा वाली मोहल्ले में पिछले कुछ दिन से तेंदुआ का आतंक मचा है। बुधवार को नाहन शहर के चिड़ा वाली मोहल्ले में तेंदुआ एक पालतू कुत्ते रॉकी को उठा ले गये लेकिन वह मादा तेंदुए के चंगुल से छुट गया | इसमें कुत्ता घायल हुआ है और उसके गले व मुंह पर चोट आई है। यह कुत्ता चिड़ा वाली मोहल्ले में रहने वाले ईशान खान का है, जिसने उसका उपचार पशु अस्पताल नाहन में करवाया। बताया जा रहा है कि मादा तेंदुआ इस क्षेत्र में पालतू कुत्तों व बकरियों को अपना शिकार बना चुकी है। मोहल्ले के आसपास तेंदुआ घूमने से लोगों में डर है। अब लोग बच्चो को स्कूल भेजने में भी डर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। तेंदुआ लोगों के घरों के आसपास भी घूमता रहता है। इससे क्षेत्र के लोगों में डर बना हुआ है कि कहीं यह तेंदुआ पालतू जानवरों के अलावा लोगों को भी शिकार न बना दे।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

2 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

2 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

13 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

23 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago