मुख्य समाचार

सोलन : सोलन में भूतपूर्व सैनिकों ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

विभिन्न रेजिमेंट्स के पूर्व सैनिकों ने एकजुटता दिखाते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुंलद की। अखिल भारतीय पूव सैनिक सेवा परिषद सोलन इकाई के बैनर तले डीसी कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। परिषद के अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए वन रेंक वन पेंशन बहाली के लिए एकजुटता से संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। संबोधित करते हुए परिषद के अधिकारियों ने कहा कि ओआरओपी-टू में कई तरह की विसंगतियां हैं। उन विसंगतियों को लेकर उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान मांग की गई कि पूर्व सैनिकों की एमएसपी बराबर होनी चाहिए। इसमें तीन फेस बनाए गए हैं। अधिकारियों के लिए एमएसपी को 15500 रुपए किया गया है, एमएनएस को 10 हजार 500 रुपए किया गया है। सिपाही से लेकर सूबेदार मेजर तक सभी को 5200 रुपए एमएसपी की गई है। इस दौरान मांग की गई कि जो अलाउंस दिया गया है वे सभी के लिए बराबर होना चाहिए, चाहे वह किसी भी रैंक का हो। इस दौरान कहा गया कि अपंगता पेंशन में भी बहुत सारी विसंगतियां हैं। सभी को अलग-अलग प्रतिशतता के आधार पर अपंगता पेंशन मिल रही है। यह पेंशन भी सभी को एक समान होना चाहिए। इसके साथ ही प्री मिच्यार रिटायरमेंट को लेकर भी पूर्व सैनिकों ने अपने तर्क दिए। कहा गया कि सैनिक का कार्यकाल 17 साल को होता है। इसमें 15 साल कलर सर्विस और दो साल रिजर्व लाइबिलिटी होती है। सैनिक को 15 साल तक नौकरी करनी पड़ती है तथा उसने के बाद वह डिस्चार्ज ले सकता है, परंतु बीआरएस नहीं है। उन्होंने कहा कि जो पूर्व सैनिक प्री मिच्योर रिटायरमेंट लेकर आए हैं उन्हें ओआरओपी में शामिल नहीं किया गया है। इस दौरान रिजर्विस्ट की पेंशन को भी रिवाइज करने की मांग की गई।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

11 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

11 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

12 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

19 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

20 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago