मुख्य समाचार

चंबा : आपदा प्रबंधन पर राजकीय महाविद्यालय परिसर में मॉक ड्रिल आयोजित

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में वर्ष  1905 के दौरान कांगड़ा भूकंप  की बरसी एवं भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान  राहत एवं बचाव   कार्यों की जानकारी एवं जागरूकता के लिए  आज  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) के सहयोग से भूकंप पर आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। समापन सत्र में उपायुक्त डीसी राणा ने मुख्य अतिथि के रुप में भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त डीसी राणा ने विद्यार्थियों से आपदा प्रबंधन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि  इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा एवं जोखिम के बारे में  जानकारी उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा आपदाओं से निपटने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है, जागरूक बनकर जानकारी प्राप्त करना और सावधान रहना। इससे पूर्व भूकंप मॉक ड्रिल को शुरू किया गया। ट्रिगर दबाकर सूचना दी गई कि चंबा शहर में 7.2 तीव्रता वाला भूकंप आया है। भूकंप से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा के भवन को काफी क्षति हुई है और इसमें  सात व्यक्ति फंसे हुए दर्शाया गए। इसके उपरान्त त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी हितधारक विभागों और आपदा प्रबंधन दलों द्वारा स्टेजिंग एरिया में एसडीएम चंबा अरुण शर्मा की अगुवाई  में राहत एवंं बचाव कार्य से संबंधित प्रक्रिया का संचालन शुरू किया। एनडीआरएफ, होमगार्ड ,पुलिस व फायर ब्रिगेड  के दलों  को घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए भेजा गया। बचाव दलों ने सात फंसे हुए व्यक्तियों को रेस्क्यू किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टेजिगं एरिया में अस्थाई चिकित्सालय भी संचालित किया गया इसमें घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव के लिए उपयोग होने वाले उपकरणों की विस्तृत जानकारी मौजूद विद्यार्थियों को दी और उन्हें भूकंप जैसी आपदा से निपटने के लिए महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में अवगत कराया। आपदा प्रबंधन पर कार्यरत  संस्था ‘डूअर्स’  के विशेषज्ञ ने भूकंप आपदा पर आधारित राहत एवं बचाव कार्यों और डिजास्टर प्रिपेरेडनेस से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी की। इस दौरान छात्रों को जागरूक करने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा   वर्ष 1905 के दौरान कांगड़ा में आए भूकंप के दौरान हुई भारी त्रासदी में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आज सुबह प्रभातफेरी का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय चंबा डॉ. विद्यासागर शर्मा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

12 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

12 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

12 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

20 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

20 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago