भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
जन-जातीय क्षेत्र भरमौर के प्राथमिक शिक्षा खंड गरोला के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला घुडैठ भवन का निर्माण कार्य पिछले 4 वर्षो से अधर में लटक गया है | स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से भवन निर्माण कार्य के लिए धन उपलब्ध होने के बावजूद स्कूल का निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हो पाया है व पिछले 4 वर्षो से स्कूल के पुराने भवन को निर्माण कार्य के चलते उखाड दिया गया है | इस स्कूल में 25 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं इनको कभी सराय में व कभी लोगों के घर में भेड़- बकरियों की तरह शरण लेनी पड़ रही है | उन्होंने शिक्षा विभाग भरमौर व लोक निर्माण विभाग भरमौर पर गहन निद्रा में लीन होने का आरोप भी लगाया है | उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा कई बार समस्या के बारे अवगत करवाए जाने के बावजूद इनके कान में जूं तक नहीं रेंगी | उन्होंने बताया कि इस समय भरमौर में भीष्ण ठंड व बारिश का दौर चला हुआ है जिससे की स्कूली बच्चों को और मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है व बच्चों के समस्त अभिभावकों व ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि अगर एक महीने के अन्दर स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाया गया तो उन्हें मजबूरन होकर संबंधित विभाग व भरमौर प्रशासन कार्यालय के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया जाऐगा | इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि पुराने ठेकेदार के द्वारा कार्य समय पर नहीं करने पर उसे कैंसिल कर दोबारा नए सिरे से निविदाएं आमंत्रित की जा रही है व जल्दी ही सारी औपचारिकताएं पूरी होने पर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा | इसी संदर्भ में प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी गरोला संजय कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सम्सया को ध्यान में लाया गया है बच्चों के वैठने की व्यवस्था का प्रबंध किया जाऐगा जब तक भवन निर्माण नहीं होता | इसी संदर्भ में अधिशाषी अभियंता डिवीजन लोक निर्माण विभाग भरमौर संजीव महाजन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही नए ठेकेदार को काम आबंटित होने पर स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा |
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…