मुख्य समाचार

भरमौर : चार वर्षो से अधर में लटका घुडैठ पाठशाला का निर्माण कार्य

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन-जातीय क्षेत्र भरमौर के प्राथमिक शिक्षा खंड गरोला के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला घुडैठ भवन का निर्माण कार्य पिछले 4 वर्षो से अधर में लटक गया है | स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से भवन निर्माण कार्य के लिए धन उपलब्ध होने के बावजूद स्कूल का निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हो पाया  है व पिछले 4 वर्षो से स्कूल के पुराने भवन को  निर्माण कार्य के चलते उखाड दिया गया है | इस स्कूल में 25 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं इनको कभी सराय में व कभी लोगों के घर में भेड़- बकरियों की तरह शरण लेनी पड़ रही है | उन्होंने शिक्षा विभाग भरमौर व लोक निर्माण विभाग भरमौर पर गहन निद्रा में लीन होने का आरोप भी लगाया  है | उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा कई बार समस्या के बारे अवगत करवाए जाने के बावजूद इनके कान में जूं तक नहीं रेंगी | उन्होंने बताया कि इस समय भरमौर में भीष्ण ठंड व बारिश का दौर चला हुआ है जिससे की स्कूली बच्चों को और मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है व बच्चों के समस्त अभिभावकों व ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि अगर एक महीने के अन्दर स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं करवाया गया तो उन्हें मजबूरन होकर संबंधित विभाग व भरमौर प्रशासन कार्यालय के बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया जाऐगा | इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि पुराने ठेकेदार के द्वारा कार्य समय पर नहीं करने पर उसे कैंसिल कर दोबारा नए सिरे से निविदाएं आमंत्रित की जा रही है व जल्दी ही सारी औपचारिकताएं पूरी होने पर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा | इसी संदर्भ में प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी गरोला संजय कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सम्सया को ध्यान में लाया गया है बच्चों के वैठने की व्यवस्था का प्रबंध किया जाऐगा जब तक भवन निर्माण नहीं होता | इसी संदर्भ में अधिशाषी अभियंता डिवीजन लोक निर्माण विभाग भरमौर संजीव महाजन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही नए ठेकेदार को काम आबंटित होने पर स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा |

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

15 hours ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

16 hours ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

18 hours ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

19 hours ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

19 hours ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

19 hours ago