मुख्य समाचार

सोलन : ठोडो मैदान में होगा ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस आयोजित

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित किए जाने वाले ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया | ज़फ़र इकबाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिमाचल दिवस समारोह सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यातिथि द्वारा प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस के आयोजन पर पुलिस, गृह रक्षक, एन.सी.सी, एन.एस.एस, होम गार्ड बैंड सहित अन्य द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। ज़फ़र इकबाल ने विभागों को निर्देश दिए कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों की सूची 10 अप्रैल, 2023 तक उपायुक्त कार्यालय में देना सुनिश्चित करें। अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, शिक्षा विभाग तथा अन्य सम्बन्धित विभागों को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए उचित दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास 11 अप्रैल, 2023 को प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान मंच अथवा नगर निगम हॉल में आयोजित किया जाएगा। पूर्वाभ्यास के लिए सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी सोलन युवा शर्मा के मोबाईल नम्बर 98052-73894 अथवा ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-220089 पर किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय समय में सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने कहा कि ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक आयुक्त डाॅ. स्वाति गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक सोलन भीष्म ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, उप निदेशक उच्च शिक्षा जगदीश नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

19 minutes ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

1 hour ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

2 hours ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

2 hours ago

ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल पर खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें

ऊना ( अक्की रत्तन , संवाददाता ), ऊना 6 फरवरी: ज़िला ऊना में आईएसओ पीडीएस…

4 hours ago

संगड़ाह में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह में वीरवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया,…

7 hours ago