मुख्य समाचार

निरमंड : आखिर कौन बनेगा ठारला के महिला क्रिकेट का चैंपियन

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

निरमंड के शिवा युवक मंडल ठारला द्वारा ग्रामीण स्तर पर महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटी खिलाओ थीम पर “वूमेन प्रीमीयर लीग” क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 मार्च हुआ और अब तीसरे राउंड के मुकाबले शुरू हो चुके हैं | अब हर कोई मुकाबला बड़ा रोचक रहने वाला है और आगामी दिनों में इस श्रृंखला का विजेता भी मिल जाएगा | लेकिन अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस प्रतियोगिता के चैंपियन पर टिकी है  कि आखिर में कौन इस  प्रतियोगिता में बाजी मारेगी और खिताब को अपने नाम करेगी। तीसरे राउंड के मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में ग्राम पंचायत चायल की प्रधान सुषमा कटोच, पंचायत सचिव केडी ठाकुर, राम सिंह कटोच निरीक्षक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले रामपुर ने की और विशेष अतिथि के तौर पर पंचायत के वार्ड मेंबर मौजूद रहे। युवक मंडल ठारला के प्रधान संजीव ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार युवक मंडल के युवाओं ने पहली बार महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने का फैसला लिया और पहले ही साल में दूरदराज इलाकों और स्थानीय आसपास की पंचायतों की महिलाओं में भारी उत्साह दिखा जिसके लिए उन्होंने सभी दूरदराज क्षेत्रों से आई टीमों का आभार जताया | उन्होंने कहा कि इस श्रृंखला में 28 टीमें हिस्सा ले रही है और आगामी कुछ दिनों में ही इसका चैंपियन भी मिल जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

2 days ago