मुख्य समाचार

भरमौर : भरमौर में सीवरेज व्यवस्था चरमराई, जगह-जगह लीकेज से लोग परेशान

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन – जातीय क्षेत्र भरमौर की जल-शक्ति विभाग भरमौर की सीवरेज व्यवस्था इन दिनों हांफती हुई नजर आ रही है | मेन बाजार भरमौर व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर से सटी सीवरेज व्यवस्था आज हांफती हुई नजर आई जंहा मुख्य बाजार में सीवरेज लीकेज से सैंकड़ो लोगों व प्रयटको को सुबह-सुबह परेशानियों का सामना करना पड़ा | वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर के साथ सटी सीवरेज लाइन लीकेज से सैंकड़ों स्कूली बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा | इसी के मद्देनजर भरमौर पंचायत के वार्ड सदस्य व समाजसेवी अनीश भरमौरी द्वारा जल-शक्ति विभाग भरमौर के सहायक अभियंता विवेक चंदेल को ज्ञापन भी सौंपा गया व उनके द्वारा जल-शक्ति विभाग भरमौर को मणिमहेश यात्रा से पहले व्यवस्था को समय रहते दुरूस्त करने की भी गुहार लगाई है | ताकि ऐतिहासिक शिव नगरी भरमौर में मणिमहेश यात्रा के दौरान देश -विदेश के लाखों श्रद्धालुओं को भी ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े |

Himachal Darpan

Recent Posts

समारोह से लौट रहे थे 6 दोस्त, रास्ते में मौत ने रोका रास्ता!

नितेश सैनी प्रदेश के मंडी जिला से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने…

29 minutes ago

शिलाई गोलीकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, रंजिश में रची थी हत्या की साजिश; आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाकर…

20 hours ago

रेणुका मेले के दौरान किसानों को मिलेगी किसान पंजीकरण की सुविधा

ददाहू ( हेमंत चौहान ,संवाददाता ), नाहन, 17 नवंबर। भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के…

2 days ago

पच्छाद पुलिस की कार्रवाई, मकान से बरामद हुई 7 लीटर अवैध शराब

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार…

2 days ago

हरिपुरधार में तीन मंजिला मकान में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा; 36,200 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते…

3 days ago