अपराध /दुर्घटना

रामपुर : रामपुर के नए बस स्टैंड में मारपीट में लहूलुहान युवक की मौत, पुलिस ने हत्या का मामला किया दर्ज

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

रामपुर बुशहर के नए बस अड्डे में शुक्रवार रात मारपीट के बाद लहूलुहान हुए युवक की मौत हो गई है। युवक की पहचान 18 वर्षीय प्रकाश पुत्र संजय गांव लालपानी डाकघर कुमिचरी तहसील व जिला कोरिया उत्तराखंड के तौर पर हुई है। वही शनिवार को पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को खोजने के प्रयास तेज कर दिए है। थाना प्रभारी रामपुर कर्म चंद ठाकुर ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त युवक की बीती रात कुछ अज्ञात युवकों के साथ नए बस अड्डे में मारपीट हुई थी, जिसमे वह बुरी तरह से घायल हुआ था। जानकारी के मुताबिक नए बस अड्डे में तैनात होम गार्ड के जवान देवराज ने उक्त युवक को घायल अवस्था मे देखा और स्थानीय लोगो की सहायता से उसे खनेरी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे आइजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। वही युवक को घायलावस्था में छोड़ उसके साथ मारपीट करने वाले युवक मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी रामपुर कर्म चंद ने बताया कि पुलिस ने पुलिस ने उक्त युवक लहूलुहान घायलावस्था में होम गार्ड जीवन को मिला था, जिसे तुरंत उपचार के लिए पहले खनेरी फिर आइजीएमसी शिमला रैफर किया गया, लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को खोजने के प्रयास तेज कर दिए है। वही उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को इस बारे सूचित कर दिया गया है, जिसके पश्चात पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

5 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

22 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

23 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

23 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago