मुख्य समाचार

मंडी : सरदार पटेल विश्वविद्यालय में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस

(राजकुमार सूद/संपादक),

शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष तौर पर फोकस किया जाए ताकि विद्यार्थियों का भविष्य बेहतर हो सके। यह उदगार सांसद प्रतिभा सिंह ने सरदार पटेल विवि के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय में शोध कार्य में नवाचार की ओर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे विश्वविद्यालय को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों में किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। वहां केवल शिक्षा की बात होनी चाहिए। उन्होंने विवि के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर विवि के शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ को शुभकामनाओं देते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय ने अपनी स्थापना के एक वर्ष के दौरान शानदार काम किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधारने में बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने दुर्गम क्षेत्रों में स्कूल खोले हैं ताकि लड़कियों को भी उनके घर के नजदीक शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिले। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक साल के थोडे से अर्से में ही इस विवि ने नई ऊंचाईयों को छुआ है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में यह विवि और नई ऊंचाईयों को छुएगा। विद्यार्थी जो सपने लेकर यहां आते हैं यह विवि उनके सपनों को जरूर पूरा करेगा। कुलपति डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि विवि के सभी विभागों में पीएचडी पाठ्यक्रम शुरू कर दिए हैं। विवि में पीजी पाठ्यक्रम के लिए 305 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इस अवधि के दौरान तीन पेटेंट प्रकाशित हो चुके हैं जबकि पांच पेटेंटस फैकल्टी सदस्यों द्वारा दाखिल किए जा चुके हैं। विवि के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, विवि के रजिस्ट्रार मदन कुमार, चेतराम ठाकुर, पुष्पराज शर्मा, राजेन्द्र मोहन, विवि के डीन विकास परिषद डॉ. राजेश शर्मा, एसोसिएट डीन शोध डॉ. अक्षय कुमार, इतिहास विभाग के समन्वयक राकेश शर्मा, डॉ. चेतन चौहान, संयोजन वनस्पति डॉ. जगदीप वर्मा, विभिन्न विभागों के आचार्य, विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

14 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

17 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

21 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago