भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
गद्दी समुदाय से सम्बंध रखने वाली धर्मशाला की अंजलि शर्मा द्वारा 31 मार्च 2023 को दक्षिण अफ्रीका की 5895 मीटर ऊंची माउंट किलिमंजारो नामक चोटी पर चढकर फतह हासिल की है | अंजलि शर्मा द्वारा गद्दी संस्कृति के प्रसिद्ध महिला परिधान लुआंचडी में इस चोटी पर पहुंचकर तिरंगा फहराया जो कि पूरे गद्दी समुदाय के लिए गर्व की बात है | इस बहादुर लडकी द्वारा न की अपने समुदाय का नाम रोशन किया है बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी रोशन हुआ है | इस भारी भरकम परिधान में चोटी पर पंहुचना किसी भी करिश्में से कम नहीं है | जैसे-जैसे इस बहादुर लड़की का सोशल मिडिया पर विडियो वायरल हो रहा है वैसे-वैसे लोगों द्वारा इसकी बहादुरी को भी सराहा जा रहा है | भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लोगों द्वारा इस बहादुर लड़की द्वारा चोटी पर फतह हासिल करने पर व सोशल मिडिया पर इसे बधाई देने वालों का तांता लग गया है |
निशेष शर्मा सिरमौर जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी…
निशेष शर्मा पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…
नितेश सैनी प्रदेश के मंडी जिला से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाकर…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), बिलासपुर। जिला बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का…
ददाहू ( हेमंत चौहान ,संवाददाता ), नाहन, 17 नवंबर। भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के…