मुख्य समाचार

शिमला : मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दी जन्मदिवस की बधाई

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को उनके जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर, लेडी गर्वनर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री के साथ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और स्थानीय विधायक हरीश जनारथा भी उपस्थित रहे। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यों, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य लोगों ने दूरभाष से राज्यपाल को शुभकामनाएं दीं। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी राज्यपाल से भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि शिव प्रताप शुक्ल दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह इसी समर्पण भाव से समाज, प्रदेश और देश की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है। इससे पहले, राज्यपाल ने प्रातः राजभवन में अपने परिवार के सदस्यों के साथ यज्ञ किया और राजभवन परिसर में पारिजात एवं अन्य प्रजाति के पौधे रोपे। उन्होंने राजभवन के कर्मचारियों सहित दीप जलाकर अपना जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राजभवन के कर्मचारियों ने राज्यपाल को जन्मदिवस की बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें प्रदेश की जनता से सदैव स्नेह व सहयोग मिलता रहे और वह प्रदेश के विकास के लिए कार्य करते रहें, वह ऐसी कामना करते हैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

2 days ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

3 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

3 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

3 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

4 days ago