भावानगर (सुरजीत नेगी/संवाददाता),
किन्नौर जिले के काफनू गांव की सुरभि नेगी को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आर्ट्स संकाय में तीसरा स्थान हासिल करने पर राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्राचार्य ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। सुरभि नेगी की इस उपलब्धि पर उनके पिता पूर्व प्रधान दिग्विजय सिंह नेगी और माता बबिता नेगी ने खुशी जाहिर की है। गौरतलब है कि सुरभि नेगी की प्रारम्भिक शिक्षा सेंट लियूक्स स्कूल सोलन से हुई है। सुरभि नेगी ने इस मुकाम को कड़ी मेहनत और गुरु जनों सहित माता पिता के सही मार्ग दर्शन से हासिल किया।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…