मुख्य समाचार

कुल्लू : सिहण विद्यालय में किया गया शिक्षा संवाद का आयोजन

कुल्लू (मैं भी पत्रकार),

राजकीय उच्च विद्यालय सिहण में 31 मार्च को शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया । जिसमें विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेश धीमान ने अच्छे अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों को बधाई दी तथा ऐसे ही आगे भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की | साथ ही जिन बच्चों के ग्रेड या प्राप्त अंक कम आए हैं उनको भी भविष्य में अच्छी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने शिक्षा की अखंड ज्योति हमारे विद्यालय से निकले मोती योजना से भी सभी अभिभावकों को अवगत करवाया। उन्होंने विद्यालय का वार्षिक परिणाम घोषित किया जिसमें उन्होंने बताया कि छठी कक्षा में पुष्कर चौहान ने प्रथम स्थान, हेमलता ने दूसरा स्थान, संतोष कुमारी ने तीसरा स्थान, सातवीं कक्षा में सुशीला और यशवनी ठाकुर ने प्रथम स्थान, प्रोमिला ने दूसरा स्थान, शिवानी ठाकुर ने तीसरा स्थान, आठवीं कक्षा में मोनिका ने प्रथम स्थान, मोनिका देवी ने द्वितीय स्थान तथा तृतीय स्थान पुष्पा देवी ने, नवमी कक्षा में अंकिता ठाकुर ने प्रथम स्थान, विशाल सोनी ने दूसरा स्थान, केशव सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही विद्यालय के प्रबंधन समिति को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया और साथ ही भविष्य में भी उनके सहयोग की कामना की गई।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

21 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

24 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago