मुख्य समाचार

सिरमौर : ए के एम पब्लिक स्कूल ददाहू ने मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

ए के एम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ददाहू में वीरवार को थर्ड वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग रहे। मुख्य अतिथि पंकज गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच का संचालन रजनीश व रीना अग्रवाल द्वारा बखूबी निभाया । इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और वंदे मातरम के बाद एक के बाद एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  इस मौके पर स्कूली बच्चों ने विद्यार्थियों के जीवन पर नाटक, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, मोबाइल फोन पर तथा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को चार चांद लगा दिए । एकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।  इनके अतिरिक्त प्रत्येक कक्षा में अव्वल रहे विद्यार्थियों के साथ-साथ खेलकूद अधिकतम उपस्थिति के लिए स्वास्थ्य अनुशासन गायन तथा विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ रहे छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। बेस्ट टीचर का खिताब रकिबा चौहान को मिला। बेस्ट स्टूडेंट का खिताब आर्यन ठाकुर को मिला इसी तरह बेस्ट एथलीट का खिताब ऋषभ को दिया गया। गेस्ट ऑफ ऑनर रमन ठाकुर रविकांत सत्यव्रत बदनोर सुखो देवी सहित कई अध्यापक लेक्चरार एसएमसी सदस्य व अभिभावक उपस्थित थे ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग ने ने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को दिखाने का अवसर होता है उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजको को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने स्कूल के सड़क की खस्ता हालत को देखते हुए सड़क को पक्का करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस सड़क को जल्दी ठीक करवा दिया जाएगा। जिससे स्कूल में आने वाले छात्र छात्राओं को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। इस दौरान स्कूल के एमडी विजय कुमार प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार वाइस प्रिंसिपल नरेंद्र सिंह कविता महेश इंदु बाला अलका परमार मोहिनी पूरन चंद विशाली गुप्ता रीना देवी रीना अग्रवाल रजनी सुमन सरिता रकीबा सहित स्कूल का पूरा स्टाफ उपस्थित था।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago