चंबा (ब्यूरो रिपोर्ट),
विधायक नीरज नैय्यर ने राज्य सरकार द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के निर्माणाधीन भवन के लिए 49 करोड़ रुपयों की अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। नीरज नैय्यर ने बताया कि आकांक्षी ज़िला चंबा के समग्र विकास को लेकर ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने विशेष प्राथमिकताएं तय की हैं। इससे पहले भी गत माह के दौरान राज्य सरकार द्वारा ज़िला की इस महत्वपूर्ण परियोजना के भवन निर्माण के लिए 25 करोड रुपए की धनराशि उपलब्ध करवाई गई थी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य सरकार का विशेष आभार व्यक्त करते हुए नीरज नैय्यर ने बताया कि चंबा विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत अपर व लोअर पंजोह संपर्क सड़क मार्ग के उन्नयन कार्यों के लिए भी 450 लाख रुपए की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की गई है । नाबार्ड के तहत स्वीकृत इन दोनों सड़क परियोजनाओं का जल्द उन्नयन कार्य शुरू किया जाएगा । खास बात यह है कि अभी हाल ही में सरकार द्वारा प्रदेश में 25 सड़कों के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की थी ये दोनों संपर्क सड़क मार्ग उस सूची में शामिल हैं। नीरज नैय्यर ने बताया कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा बजट में 25 हजार रिक्त पदों को भरने के रखे गए प्रावधान के तहत प्रदेश में चिकित्सा महाविद्यालय ,स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग को विशेष प्राथमिकता प्रदान की जाएगी और रिक्त चल रहे पदों को भरा जाएगा जिससे लोगों को असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…