मुख्य समाचार

मनाली : कुल्लू मनाली पहुंचते ही थाने में पंजीकरण करें नेपाली मूल के लोग – सायला लामा

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

अखिल भारत नेपाली एकता समाज के अध्यक्ष सायला लामा ने कहा कि जो भी नेपाल मूल के श्रमिक व लोग काम करने कुल्लू मनाली आ रहे है वो पहुंचते ही जिला के थानों में अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए कानूनन जरूरी है। सभी लोग इसे गम्भीरता से लें और अपना पंजीकरण करवाएं। सायला लामा ने कहा कि पंजीकरण करने में किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी आ रही है तो वह मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज के पदाधिकारियों की मदद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह इसलिए जरूरी है क्योंकि अपराधी प्रवृति के लोग अपराध कर भाग जाते हैं और शरीफ लोगों को इसका सामना करना पड़ता है। सायला ने कहा कि नेपाली मूल के लोगों की मदद को एकता समाज हमेशा प्रयासरत रहता है। उन्होंने कहा कि डीएसपी केडी शर्मा ने सभी नेपाली मूल के लोगों को थाने में अपना पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए हैं इसलिए सभी इसे गम्भीरता से लें और थाने में अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंमे कहा कि नेपाली एकता समाज नेपाली मूल के लोगों की समस्याओं के  समाधान को हमेशा प्रयासरत रहेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कफ सिरप की 14 शीशियों के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…

5 hours ago

सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या पर महिला आयोग सख्त, दोषी को फांसी देने की मांग

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…

7 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…

8 hours ago

सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: एक हफ्ते में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…

9 hours ago

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

10 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

10 hours ago