सुरजीत नेगी (संवाददाता, भावानगर)
जहां एक ओर नीजि कंपनियां डाक सेवा को लेकर इंडिया पोस्ट को कड़ी टक्कर दे रहे हैं तो वहीं, कहीं का पार्सल कहीं और भेजे जाने पर कई प्रश्न खड़े कर रहा है। किन्नौर जिला के काफनू निवासी एडवोकेट अनिरुद्ध सिंह नेगी ने बताया कि उन्होंने सोलन से 23 मार्च को दवाई का पार्सल मंगवाया था। पार्सल उन्हें सही समय पर नहीं मिला। जिस कारण उन्होंने इंडिया पोस्ट की साईट पर जा कर ट्रेक किया और साईट पर पता चला कि उनका पार्सल तो काजा डाक खाने में पंहुच गया है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने यह पार्सल सपीड पोस्ट के जरिए मंगवाया था और पार्सल समय पर पंहुचना जरुरी था। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर लोग इंडिया पोस्ट के जरिए डाक या पार्सल मंगवाना बेहद ही भरोसेमंद मानते हैं। वहीं इंडिया पोस्ट का इस तरह का कारनामा बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि इंडिया पोस्ट द्वारा इस तरह की कार्यप्रणाली पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो भविष्य में इंडिया पोस्ट की कार्यप्रणाली पर बट्टा लग सकता है। साथ ही उन्होंने इस तरह की लापरवाही पर अंकुश लगाने की मांग की है।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…