मुख्य समाचार

श्री बाल मुकंद एपेक्स अस्पताल सोलन द्वारा किया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

राजगढ़ (विकल्प सिंह ठाकुर/सब एडिटर चीफ),

सिटी श्री बालमुकंद एपेक्स हॉस्पिटल सोलन सौजन्य से आज सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिलॉजी के गाँव चम्बीधार में निःशुल्क मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर में श्री बालमुकन्द एपेक्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रोगियों की निःशुल्क जाँच करेगी।शिविर में सभी प्रकार की दवाईयां निःशुल्क दी जाएँगी। कैम्प में स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी विशेषज्ञ, भलरोग विशेषज्ञ आई सर्जन आँखों के विशेषज्ञ सर्जन) सामान्य चिकित्सा विशेषज्ञ एवं आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ जिसमे डाक्टर डाक्टर लौकेश मंमगाई ,जितेन शर्मा ,डाक्टर प्रदीप गोयल ,डाक्टर रवि शर्मा डाक्टर अजय ने अपनी निशुल्क सेवाए दी । इसके साथ साथ स्वंय सेवक के रूप मे योगेश शर्मा , सुरेद्र सिह, सुरैद्र भुटटौ, प्रदीप मंमगाई, क्षमादत, विनित सूद, राघव सूद , संजीव जसवाल , संजय चौहान, मदन , लेखराज, सुरेश दत , वीरैद्र शर्मा , विनोद , कपिल ठाकुर वृजमोहन, यशपाल, हरदेव, सुरजीत, संजय ममगाई ने इस शिविर के सफल आयोजन मे अपनी सेवाए दी । इस शिविर के प्रभारी डॉ. राजकुमार गाँधी ने बताया कि श्री बालमुकंद स्पेक्स हॉस्पिटल सोलन पूर्व मे भी सिरमौर सोलन एवं शिमला के दूरदराज के क्षेत्रों में ऐसे ही निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर चुका है। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा के अभाव मे लोगों को होने वाली गम्भीर बीमारी का समय पर पता नही लग पाता उन लोगोंको ऐसे कैम्पों के माध्यम से विशिषज्ञ चिकित्सा सुविधा प्राप्त करवाना उद्देश्य रहता है। इस शिविर मे 380 लोगो ने अपनी जांच करवाई और निशुल्क सेवाओं का लाभ उठाया । इस शिविर मे शिविर में बीपी शूगर, यूरिक ऐसिड, बीएमडी- ( हाड़ियों में कैल्शियम का स्तर) नर्व कंडक्शन (शूगर में नसों की जाय ई.सी. जी. आँखों के पदों की जांच, सफेद मोतिया काला मोतिया नजदीक व दूर की नजर की जाँच आधुनिक मशीनों के माध्यम से निशुल्क की गई इसके साथ साथ निशुल्क चश्मे भी वितरित किये गये इसके साथ साथ निशुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया इस मौका पर महादेव सेवा समिति देवठी चाम्बीधार के सौजन्य से शिविर मे आये रोगियो के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

दक्षिण अमेरिका की सबसे उंची चोटी पर सुंदरनगर के लाल का परचम

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने माउंट अकोंकागुआ पर फहराया तिरंगा…

27 minutes ago

धूप से बढ़ेगा पारा, बिना बारिश दरका पहाड़—एनएच-3 पर 12 घंटे जाम

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है और तापमान…

32 minutes ago

हिमाचल के फार्मा उद्योग को बड़ा झटका, 71 दवाओं के सैंपल फेल

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। देश के फार्मा हब के रूप में पहचान बना चुके हिमाचल प्रदेश…

1 hour ago

भगोड़ा आरोपी विनय कुमार कसौली से गिरफ्तार, कल कोर्ट में पेशी

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने लंबे समय से फरार…

18 hours ago

झाकड़ी पुलिस ने फायरिंग करने वाले शक्स को किया गिरफ्तार

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), पुलिस उप मंडल रामपुर के अंतर्गत थाना झाकड़ी में शस्त्र…

18 hours ago

किन्नौर पुलिस के हाथ लगी एक और सफलता

किन्नौर ( सुरजीत नेगो , संवाददाता ) किन्नौर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा…

19 hours ago