मुख्य समाचार

राजगढ़ : कोटी पधोग में खुली नई बैंक शाखा, क्षेत्र की 20 हजार आबादी होगी लाभान्वित

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

राजगढ़ उप मंडल के रासूमांदर क्षेत्र के गांव कोटी पधोग में आज यूको बैंक की नई शाखा ने कार्य करना आरंभ कर दिया है। जिसका शुभारंभ देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज कलकता से वर्चुअली तौर पर किया गया। इस बैंक के खुलने से रासूमांदर क्षेत्र की तीन दशक पुरानी मांग पूरी हुई है। जिससे रासूमांदर क्षेत्र की आठ पंचायतों की करीब 20 हजार आबादी लाभान्वित होगी। इस मौके पर विश्वदीप कटोच ने बैंक शाखा प्रबंधक तथा पीयूष कश्यप ने बतौर क्लर्क अपना कार्यभार संभाला तथा इनके द्वारा क्षेत्र के लोगों के 80 नए बैंक खाते खोले गए। यूकों बैंक के सहायक महाप्रबंधक आंचलिक कार्यालय शिमला, संजय जैन ने इस मौके पर बताया कि देश की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज कलकता से वर्चुअली तौर पर देश के 18 राज्यों में  50 बैंक शाखाओं का शुभारंभ किया गया है जिससे लोगों को घरद्वार पर बैंक सुविधाएं प्राप्त होगी। उन्होने बताया कि यह शिमला जोन की 115वीं तथा सिरमौर की 21वीं बैंक शाखा है। इसके अतिरिक्त शिमला जोन के सुन्नी और किन्नौर जिला में भी नई बैंक शाखाएं खोली गई है। संजय जैन बताया कि भारत सरकार के मापदंडों के अनुरूप यह बैंक शाखा ऐसे क्षेत्र में खोली गई है जहां पर वर्षों से बैंक सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी अर्थात यह शाखा अनबैंकड रूरल केंद्र योजना के तहत खोली गई है। उन्होने इस मौके पर भारत सरकार की मुद्रा योजना, किसान के्रडिट कार्ड, वाहन ऋण, होम लोन, प्रदेश द्वारा चलाई जा रही स्वाबलंबन योजना सहित अन्य सभी योजनाओं बारे लोगों को जानकारी दी गई। उन्होने लोगों से भारत व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव एवं कोटी पधोग पंचायत के पूर्व प्रधान अरूण मेहता ने नई बैंक शाखा खोलने के लिए भारत व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम में स्थानीय प्रधान कौशलया मेहता, उप प्रधान दुर्गादास शर्मा, प्रताप सिंह ठाकुर, रणजीत सिंह ठाकुर, बीर सिंह ठाकुर, जगमोहन मेहता, प्रकाश वर्मा, रमेश चैहान सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि व स्थानीय लोग काफी संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर बैंक शाखा में हवन यज्ञ किया गया तथा लोगों को मिठाईयां बांटी गई।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

15 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

18 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago