ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
जिला सिरमौर के उपमंडल नौहराधारके ग्रामीण क्षेत्र घंडुरी की महिमा के असिटेंटेंट प्रोफेसर इंग्लिश बनने से पूरे क्षेत्र के साथ परिवार वालो में खुशी की लहर दौड़ गई है। साधारण परिवार से संबंध रखने वाली महिमा के माता पिता किसान है। महिमा ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा ग्रामीण क्षेत्र घंडुरी से की और अपनी ग्रेजुएशन गवर्नमेंट कॉलेज सोलन से की। उन्होंने बताया कि 2021 में HP SET क्वालीफाई किया और 2022 में NET की परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंटेंट प्रोफेसर इंग्लिश बनने के लिए तैयारी शुरू की। 2019 से महिमा टीजीटी के पद पर सोलन में तैनात हैं और इसके साथ ही उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए मेहनत की और आज इस मुकाम पर पहुंची है। हमारे चैनल से बात करते हुए उन्होंने नई पीढ़ी को संदेश दिया है कि वह खुद पर भरोसा रखे और सही मार्गदर्शन के साथ लगन के साथ अपने जीवन के सपने को पूरा करने की कोशिश करते रहे सफलता एक दिन कदम चूमेगी। उनकी इस सफलता से उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और सगे संबंधियों से बधाई संदेश मिल रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि वह भविष्य में भाषा विज्ञान में अध्ययन करना चाहती है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…