अपराध /दुर्घटना

शिमला : मतियाना सड़क हादसे में एक की मृत्यु और अन्य लोग घायल

शिमला (विकास शर्मा//ब्यूरो चीफ),

सोमवार दोपहर बाद जिला शिमला के उपमंडल ठियोग के मतियाना में बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया | जानकारी देते हुऐ डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टी में ठियोग की ओर से आ रही गाड़ी गलत दिशा से आ रही थी जिसकी वजह से दोनों गाड़िया आपस में टकरा गई | वहीं गाड़ी तेज रफ्तार गाड़ी ऑल्टो कार को जोरदार टक्कर मारी। ऑल्टो कार को नंद लाल कश्यप अध्यक्ष अनुसूचित जाति ब्लॉक कांग्रेस ठियोग कुमार सैन चला रहे थे जिनको काफी चोटे आई है, उनके साथ तीन स्कूली बच्चे और दो अन्य लोग थे। प्राथमिक उपचार के बाद ठियोग अस्पताल से इन सभी लोगो को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। इस हादसा में उपरोक्त सभी व्यक्तियों को चोटें आई है तथा सभी व्यक्तियों को ईलाज हेतु सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया है। आगामी कार्यवाही जारी है। जिसमे आज सुबह समय करीब 06:48 बजे प्रातः सुचना प्राप्त हुई कि इलाज के दौरान गाड़ी उपरोक्त के चालक नंद लाल पुत्र जर्सी राम गांव कराणी, डा० शडी, थाना व त० ठियोग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश व उम्र 53 साल की मृत्यु की सुचना प्राप्त हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मतियाना से 2 किलोमीटर पीछे ठियोग की तरफ कडोग मोड़ पर दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई है। जिनमें एक ऑल्टो कार न० HP 09A-4222 और दूसरी टाटा टिगोर न०  HP 06B -1604 थी । ऑल्टो कार न० HP 09A-4222 में चालक नन्द राम पुत्र जैसी राम निवासी दैहनघाटी डाकघर मतियाना तहसील ठियोग जिला शिमला हि0प्र0 व उम्र 52 साल, गंगा राम पुत्र लमचा राम निवासी गांव कडाई डाकघर रौणी तहसील ठियोग जिला शिमला हि०प्र० व उम्र 62 साल, बेलकू देवी पत्नी कांशी राम निवासी कडाई डाकघर रौणी तहसील ठियोग जिला शिमला हि०प्र० व उम्र 57 साल, रियांश पुत्र जितेन्द्र निवासी दैहनघाटी डाकघर मतियाना तहसील ठियोग जिला शिमला हि०प्र० व उम्र 7 साल,  एंजल पुत्र जितेन्द्र निवासी दैहनघाटी डाकघर मतियाना तहसील ठियोग जिला शिमला हि०प्र० व उम्र 9 साल, कनिष पुत्र लोकेन्द्र निवासी दैहनघाटी डाकघर मतियाना तहसील ठियोग जिला शिमला हि०प्र० व उम्र 7 साल व्यक्ति सवार थे व गाड़ी टाटा टिगोर न० HP 06B -1604 में चालक विनोद पुत्र दिनेश कुमार गांव बनोटी डाकघर धार गौरा तहसील रामपुर जिला शिमला हि०प्र० व उम्र 22 साल, भूपेन्द्र पुत्र देवी सिंह निवासी गांव व डाकघर धार गौरा तहसील रामपुर जिला शिमला हि०प्र० व उम्र 28 साल, अखिल पुत्र ज्ञान चन्द मैहता निवासी गांव कुमसू डाकघर नोगली तहसील ठियोग जिला शिमला हि०प्र० व उम्र 20 साल, राजीव सिंह मैहता पुत्र मदन लाल गांव मटरेवल डाकघर नोगली तहसील रामपुर जिला शिमला हि०प्र० व उम्र 18 साल, दिवांशु पुत्र पूरन चन्द निवासी गांव व डाकघर झाकड़ी तहसील रामपुर जिला शिमला हि०प्र० व उम्र 19 साल व्यक्ति सवार थे |

Himachal Darpan

Recent Posts

मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन, 22 अक्टूबर 2026: जिला सिरमौर में बेसहारा…

24 minutes ago

खाई में मिली बाइक समेत युवक की लाश, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चमडेरा गांव के समीप हुए दर्दनाक हादसे…

2 hours ago

कांगड़ा के बालकरूपी में रिटायर्ड फौजी पर गोलीबारी, टांग में लगी गोली

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…

2 days ago

राजगढ़ में 242.95 ग्राम अफीम बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

3 days ago

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, शिमला में सरसों तेल, चीनी और आटे के दाम बढ़े

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…

6 days ago

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

7 days ago