मुख्य समाचार

चंबा : नेशनल अचीवमेंट सर्वे पर चंबा में कार्यशाला आयोजित

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू चंबा द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिला में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बचत भवन चंबा में किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने शिरकत की। इस अवसर पर उपायुक्त चंबा डीसी ने कार्यशाला में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2017 व 2021 की रिपोर्ट पर गंभीरता से विचार किया गया। वहीं उन्होंने 2024 के लिए विद्यालयों में बच्चों की उपलब्धि स्तर को बढ़ाने हेतु तैयार रूप रेखा पर कार्य करने के निर्देश दिए। जबकि प्रतिभागियों से विद्यालयों में बच्चों के उपलब्ध स्तर को बढ़ाने हेतु विशेष प्रावधान एवं प्रयासों को बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। इस कार्यशाला में उप शिक्षा निदेशक प्यार सिंह चाढक ने भी सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया उन्होंने भी 2024 के नेशनल अचीवमेंट सर्वे में जिला के बच्चों के उपलब्धि स्तर को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए रणनीति बनाने का आग्रह किया। कार्यशाला कोऑर्डिनेटर रविंद्र कवंर ने बताया कि 2024 में होने वाले आगामी नेशनल अचीवमेंट सर्वे में जिला के विद्यार्थियों की उपलब्धि को बढ़ाने के लिए सभी प्रतिभागियों से सुझाव लिए गए। कार्यशाला में जिला के शिक्षा खंडों से बीपीओ, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, बीआरसीसी, केंद्रीय मुख्य शिक्षक तथा एसएमसी के सदस्यों ने भाग लिया कार्यशाला में राज्य परियोजना कार्यालय से सुनील वर्मा तथा आदित्य समदर्शी ने स्रोत व्यक्ति के रूप में कार्य किया तथा अपने विचार रखें। कार्यशाला में डाईट प्रवक्ता भूमिका खन्ना ने आए हुए सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। वर्ष 2021 के नेशनल अचीवमेंट सर्वे में जिला चंबा के विद्यालयों से तीसरी कक्षा के 614, पांचवी कक्षा के 620, आठवीं कक्षा के 1000 तथा दसवीं कक्षा के 1427 बच्चों ने हिस्सा लिया था। गौर हो कि एनसीईआरटी द्वारा 2021 में तीसरी, पांचवी, आठवीं तथा दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए 12 नवंबर 2021 को पूरे देश में यह सर्वे किया गया। इस सर्वे में देश के 720 जिलों में से 34 लाख बच्चों ने 118274 विद्यालयों से भाग लिया। इस अवसर पर इंस्पेक्सन सैल से स्टेट अवार्डी विकास महाजन, पूर्व जिला परियोजना अधिकारी सुमन मिन्हास सहित जिला के लगभग 125 प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, केंद्रीय मुख्य शिक्षक तथा एसएमसी सदस्यों व डाइट संस्थान सरू के स्टाफ ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

10 hours ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

10 hours ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

12 hours ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

13 hours ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

14 hours ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

14 hours ago