मुख्य समाचार

चंबा : भाजपा प्रदेश सचिव जयसिंह ने लगाए मुख्यमंत्री व सदर विधायक पर संगीन आरोप

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

स्वास्थ्य व विकास कार्यों को लेकर भाजपा प्रदेश सचिव जयसिंह ने चंबा में पत्रकारवार्ता में सरकार को जहां आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं उन्होंने कांग्रेस में उपज रही गुटबाजी से विकास कार्य प्रभावित होने ही नहीं बल्कि आम जनता के सफर होने की बात भी कह डाली। मीडिया से बातचीत करते हुए सचिव जयसिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व सदर विधायक नीरज नैयर ने अक्सर सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटने में लगे रहते हैं। लेकिन हकीकत में उनकी सोशल मीडिया पर घोषणाएं केवल घोषणाओं तक ही सीमित है। जिसमें उन्होंने चंबा में 29 डॉ. ज्वॉइन करने और सौ करोड़ रुपए स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मंजूरी की बात कही। जिससे मेडिकल सुविधाएं लोगों को मिलेंगी। लेकिन मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री विधायक से भाजपा व चंबा की जनता पूछना चाहती कब 29 डॉ चंबा आएं और वह तमाम डॉ कहां है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त 36 स्टाफ नर्सों का तबादला चंबा जिला से बाहर अन्य जिलों में किस बहां पर कर दिया। जबकि चंबा स्वीकृत 138 स्टाफ नर्सों के स्थान पर केवल 85 नर्सें ही सेवाएं प्रदान कर रही है। सरकार के इस फैसले से मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को उपचार संबंधी जहां अभावों से गुजरना पड़ रहा है। वहीं विभाग स्टाफ कमी से परेशान हैं। हालात यह चुके हैं चंबा से रोगियों को बाहर रेफर किया जा रहा है। यह नौबत आखिर क्यों आईं। मुख्यमंत्री यह बताएं कि चंबा के साथ पक्षपात क्यूं किया जा रहा है। हिम केयर योजना के तहत साढ़े चार लोगों को लाभ,  सहारा योजनाओं में 21 हजार लोगों स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया। लेकिन यह सारी योजनाएं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता में आते ही बंद कर दी है। जबकि पूर्व सरकार ने उक्त योजनाओं से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं दिया जा रहा था। प्रदेश सचिव जयसिंह ने सरकार, मुख्यमंत्री व सदर विधायक पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि सदर विधायक ने चंबा के कार्यों के हाथ खड़े कर दिए हैं। जिस पर उन पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह गुट में जुड़ने का टैग लगा है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अन्य किसी गुट के है। जिसके चलते चंबा के कार्यों को अहमियत नहीं मिल पा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

17 hours ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

22 hours ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

1 day ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

3 days ago