मुख्य समाचार

सिरमौर : निर्धारित समय पर आधार अपडेट करवायें : उपायुक्त

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने जिला के लोगों से आग्रह किया कि सभी लोग निर्धारित समयावधि पर अपना-अपना आधार अपडेट करवायें। उन्होंन कहा कि हर 10 साल के बाद आधार कार्ड अपडेट करवाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि 0 से 5 साल तक के बच्चों का नामांकन करवाने तथा 5 और 15 साल की आयु प्राप्त करने के बाद बच्चों के आवश्यक बायोमिट्रिक अपडेशन करवाना भी आवश्यक है। उपायुक्त शुक्रवार को नाहन में जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी योजनाएं आधार से लिंक हैं इसलिए सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी लोगों को निर्धारित समयावधि के दौरान अपने-अपने आधार कार्ड अपडेट करवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड में मोबाईल न. और ई-मेल अपडेट करवाना भी अनिवार्य हैं। उपायुक्त ने आधार केन्द्रों में नियुक्त सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी व्यक्ति का गलत तरीके से आधार कार्ड न बनाया जाये। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड का नामांकन और अपडेशन केवल सरकार द्वारा निर्धारित वांछित डाक्यूमेंट और प्रक्रिया के उपरांत ही किये जाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों से भी आधार कार्ड पंजीकरण और अपडेशन का कार्य अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए संपूर्ण प्रक्रिया और वांछित दस्तावेजों के अनुरूप ही आधार नामांकन और अपडेशन किये जाएं। आर.के. गौतम ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन युवाओं ने 18 साल की आयु पूर्ण करने के बावजूद अपने आधार कार्ड नहीं बनवाये हैं उनके आधार कार्ड सम्बन्धित अधिकारी द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन के उपरांत ही बनाये जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिला में कुछ बुजुर्गों को आधार कार्ड नामांकन और अपडेशन में आ रही मुश्किलों के दृष्टिगत इसके समाधान के लिए मामला सरकार को प्रेषित किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश यादव, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग अनिल जसवाल, उप पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सतीश शर्मा, शिक्षा, स्वास्थ्य, डाक विभाग के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

9 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

10 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

10 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

10 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

12 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

12 hours ago