मुख्य समाचार

सिरमौर : “कैच द रेन अभियान’’ को सफल बनाने के लिए पंचायतें करें सहयोग

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर. के. गौतम ने शुक्रवार को नाहन में जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित ‘‘कैच द रेन अभियान’’ सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्षा जल संग्रहण के लिए सभी को सामुहिक प्रयास करने चाहिएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जहां सम्बन्धित विभाग निरंतर प्रयासरत हैं वहीं इसमें पंचायतों को भी अहम भूमिका निभानी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि वर्षा जल संग्रहण (रेन वाटर हारवेस्टिंग) से जहां भूगर्भ जल स्तर में वृद्धि होती है वहीं तालाबों, कुंओं, बावड़ियों आदि परम्परागत जल स्रोतों में समुचित मात्रा में जल उपलब्ध रहता है। आर.के. गौतम ने कहा कि जिला के समस्त जल स्रोतों की जियो टैगिंग का कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर उपलब्ध जल संसाधनों की भी जियो टैगिंग की जानी चाहिए ताकि परम्परागत जलस्रोतों की उचित देखभाल सुनिश्चित बनाई जा सके। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में 8296 जल स्रोतों की जियो टैंिगग का कार्य पूरा किया किया गया है जिसमें नाहन में 1277, पच्छाद में 2230, पांवटा साहिब में 896, राजगढ़ में 1284, संगडाह में 1163 और शिलाई में 1446  जियो टैगिंग मामले शामिल हैं। उपायुक्त ने सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप सरकारी और गैर सरकारी भवनों में वर्षा जल संग्रहण टैंक निर्माण सुनिश्चित बनाने का आग्रह भी किया। अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश यादव, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग विशाल जसवाल, उप पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सतीश शर्मा, शिक्षा, स्वास्थ्य, डाक विभाग के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago